इलाहाबाद। धर्म की नगरी इलाहाबाद में मकर संक्रांति से शुरू हो रहे हिन्दुओं के सबसे बड़े सालाना धार्मिक आयोजन माघ मेले में इस बार मुस्लिम समुदाय के लोग राम नाम बैंक का संचालन व प्रचार करते नजर आएंगे। मुस्लिम समुदाय के लोग डेढ़ महीने तक चलने वाले आस्था के सबसे बड़े मेले में जहां राम नाम की महिमा का बखान करते हुए लोगों को इस अनूठे बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे, वहीं गंगा-जमनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश करते हुए आपसी एकता व सद्भाव का संदेश देकर धार्मिक असहिष्णुता फैलाने वालों को ख़ास अंदाज़ में मुंहतोड़ जवाब भी देंगे।
माघ मेले में चलने वाले राम नाम बैंक से लोगों को जोड़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ज़ोर-शोर से इसका प्रचार भी शुरू कर दिया है। भगवान राम की महिमा का बखान करने वाले इस बैंक से लोगों को जोड़ने की मुहिम में बुर्कानशीं महिलाएं भी अपना योगदान देंगी।
देश के दूसरे हिस्सों की तरह संगम के शहर इलाहाबाद में भी राम नाम के कई बैंक संचालित होते हैं। राम नाम बैंक में रुपए नहीं, बल्कि भगवान राम का नाम लिखी पर्चियां जमा होती हैं। दूसरे बैंको की तरह इसमें भी श्रद्धालुओं का एकाउंट होता है। श्रद्धालु जितनी बार कागज़ पर राम नाम लिखकर लाते हैं, उन्हें उनके एकाउंट में चढ़ा दिया जाता है। राम नाम बैंक में निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होती है। लोगों को यकीन है कि राम नाम लिखकर भगवान को याद करने का पुण्य उन्हें किसी न किसी रूप में खुद ही हासिल हो जाता है।

Pic credit google